बदायूं, मई 10 -- यूपी के बदायूं में प्रेमिका के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने पर आहत प्रेमी ने भी पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने मोबाइल पर गले में फंदा डालते हुए व्हाट्सएप स्टेट्स पोस्ट किया। प्रेमिका के शव को उसके परिजन जिला अस्पताल से घर ले गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, प्रेमी के शव को सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक युवक पेशे से दर्जी था। चर्चा है कि गांव में रिश्तेदार युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात युवती ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.