गंगापार, मार्च 22 -- प्रेमिका के रिश्तेदार ने प्रेमी को धोखा देकर दस लाख रुपये ऐंठ लिए। प्रेमिका की बेरुखी और उसके रिश्तेदारों द्वारा किए गए धोखे से प्रेमी टूट गया। प्रेमिका से शादी करने का सपना देख रहा और भविष्य का तानाबाना बुन रहा प्रेमी धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के लिए विवश किए जाने को लेकर पिता अशोक कुमार की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही प्रेमिका को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उतरांव थाना क्षेत्र के चका गांव में बीते गुरुवार को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक 28 वर्षीय रवि केसरवानी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को दी गई तहरीर में रवि के पिता अशोक केसरवानी ने बताया है कि बेटे रवि से मर्दापुर गांव निवासी विजय कुमार बिंद अपनी बेटी सीता से रवि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.