वृंदावन, अक्टूबर 8 -- वृंदावन के सुविख्यात संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम की ओर से चार अक्तूबर को एक सूचना जारी की गई। इसमें भक्तों से अपील की गई कि महाराज जी का स्वास्थ्य ख़राब होने के चलते वह अनिश्चितकालीन समय के लिये रात्रिकालीन पदयात्रा नहीं करेंगे, इसलिए भक्त दर्शन करने के लिये रास्ते में खड़े न हों। इस सूचना के दो दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें महाराज का स्वास्थ्य बहुत ख़राब बताकर हॉस्पिटल में भर्ती होने और रोज डायलिसिस की बात कही गई। इस वीडियो को लेकर खुद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम की तरफ से अपडेट आया है। आश्रम ने इस वीडियो को पुराना बताते हुए स्वास्थ्य बहुत ज्यादा खराब होने की बातों को अफवाह बताया है। बुधवार को खुद प्रेमानंद महाराज ने एकांतिक वार्ता किये जाने की जानकारी भक्तों को दी। आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.