मथुरा, जनवरी 11 -- छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् आवासीय सोसायटी के फ्लैट में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग द्वारा काबू पाया जा सका। इधर, संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों द्वारा मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों एवं ब्रजवासियों से मारपीट और गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं बाबा के शिष्यों पर कई लोगों के मोबाइल भी छीन लेने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में रविवार को धर्म रक्षा संघ ने शिष्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए घटना पर आक्रोश जताया है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि संत प्रेमानंद का नाम बदनाम करते हुए उनके शिष्यों द्वारा की गई अभद्रता, अराजकता और गुण्डागर्दी से स्थानीय वृंदावन के लोगों में काफी आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.