नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- वृंदावन के राधा केलीकुंज के संचालक हित प्रेमानंद महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हर दिन महाराज के दर्शन को हजारों भक्त उनका इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। प्रेमानंद महाराज के जीवन को जानने में भक्तों की काफी जिज्ञासा रहती है। जैसे कि उन्हें भोजन में क्या पसंद है, वो कितने घंटे सोते हैं, वगैहर-वगैरह। ऐसे में एक भक्त ने उनसे पूछा कि महाराज जी आपका प्रिय शास्त्र और प्रिय भोजन प्रसाद क्या है? चलिए जानते हैं कि महाराज जी ने इसका क्या जवाब दिया। महाराज जी कहते हैं कि सबसे प्रिय शास्त्र उड़िया बाबा के उपदेश। वो आगे कहते हैं कि हमारे जीवन के आदर्श भी उड़िया बाबा महाराज जी है। वहीं प्रिय भोजन प्रसाद के बारे में महाराज जी कहते हैं कि जो मिल जाए, वही प्रिय भोजन प्रसाद है। महाराज जी कहते हैं कि वैसे इस शरीर को मीठा बहुत...