हरिद्वार, अक्टूबर 19 -- Premanand Ji Maharaj Health: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआ का दौर जारी है। जहां एक तरफ हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कलियर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उनके चित्र को हाथों में लेकर दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेश कर प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की कई दिन से स्वास्थ्य ठीक न होने से देशभर में भक्त काफी मायूस और परेशान हैं। उनकी सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। दुआओं का असर है कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इसी को लेकर कलियर में भी मुस्लिम समाज के लोग ने भी प्रेमानंद महाराज के दीर्घायु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.