वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने जीत दर्ज की है। वहीं आशीष सिंह महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। रविवार देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधे लाल श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा की। चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। इसमें 70.02 फीसदी सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। रविवार को सुबह 9 बजे से गहमागहमी के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। शुरुआत से ही प्रेमप्रकाश और आशीष सिंह बढ़त बनाए हुए थे। प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभाशंकर मिश्र को 889 वोटों से शिकस्त दी। वहीं, महामंत्री पद पर आशीष सिंह ने माधव प्रसाद पांडेय को 633 वोटों से हराया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निपेंद्र प्रताप सिंह नन्हे ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.