कन्नौज, फरवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम प्रेमपुर में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) का भव्य उद्घाटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को गांव स्तर पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बी-पैक्स समितियां खाद, बीज और कृषि संसाधनों की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला हैं, जिससे किसानों को समय पर खाद मिलेगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। समिति के अध्यक्ष रामबाक्श लोधी और सचिव बृजेश कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष खाद आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 32,000 बोरी खाद प्राप्त हुई थी, जबकि इस वर्ष 42,924 बोरी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.