देहरादून, फरवरी 21 -- प्रेमनगर स्थित श्मशान घाट का टौंस नदी से लगते हुए चार सौ मीटर पुश्ते के आपदा में बह जाने के बाद भी दोबारा नहीं बनने और बाढ़ सुरक्षा प्रबंधन नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में कांग्रेस नेता और लोगों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार को प्रेमनगर स्वर्गाश्रम श्मशान घाट भूमि प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों के साथ डीएम सविन बंसल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम को बताया कि2025 में अगस्त-सितंबर में आई आपदा की बाढ़ में बह जाने से श्मशान के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। अगर आने वाली बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए तो श्मशान घाट में भारी नुकसान की आशंका है। कहा कि भारी बारिश के कारण प्रेमनगर में टौंस नदी का पुल गिर ग...