बरेली, फरवरी 4 -- बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने मोहल्ला जोशी टोला में जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3100 रुपये बरामद हुए हैं। जुआरियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार जुआरियों में जोशी टोला का अमन, मोहित, कुलदीप, कपिल, मोहन शर्मा, विकास और लीलाधर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...