देहरादून, जनवरी 1 -- श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को प्रेमनगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों, शबद-कीर्तन और गुरबाणी के जयघोष के बीच निकले नगर कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं प्राचार्य रणजीत कौर के नेतृत्व में अनुशासित पंक्तियों में चलती नजर आईं। बेबे नानकी जी गतका दल ने तलवारबाजी के रोमांचक करतब प्रस्तुत किए। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वहीं, आर्मी बैंड ने भी अपनी मधुर धुनों से नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नगर कीर्तन में पंच प्यारों के आगे श्रद्धा भाव से महिलाएं झाड़ू लगाती हुई चल रही थीं। उनके पीछे फूलों से सजी बाबे की पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.