देहरादून, मई 10 -- प्रेमनगर क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे तहसीलदार समेत राजस्व विभाग की टीम के साथ एक व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा समेत विभिन्न धारओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, राजस्व उपनिरीक्षक सभावाला जितेंद्र सिंह राणा ने तहरीर दी कि शुक्रवार दोपहर शीशमबाड़ा पछवादून में राजस्व विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के लिए गए थे। इस दौरान टीम ने लव कुमार निवासी माजरा देहरादून से पूछताछ की तो उसने तहसीलदार विकासनगर से अभद्र व्यवहार शुरू कर दी। आरोप है कि व्यक्ति ने सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.