देहरादून, जनवरी 7 -- कांग्रेस वर्करों व पदाधिकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में सीबीआई जांच नहीं होने पर रोष जताया। कांग्रेसियों ने प्रेमनगर क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रेमनगर में कैंडल मार्च निकाला। प्रेमनगर में सनातन धर्म मंदिर व श्री गुरुद्वारा साहेब ग्राउंड में एकत्रित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारके खिलाफ नारेबाजी की। बारात घर में आयोजित सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर हमला बोला। कहा कि पूरे देश में जहां जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वारदातें सबसे ज्यादा है। धस्माना ने कहा कि शुरू से ही अंकिता हत्याकांड मामले को रफा दफा करने की कोशिश की ...