चम्पावत, जनवरी 13 -- लोहाघाट के प्रेमनगर इलाके में पूर्व ग्राम प्रधान पाटन सुभाष विश्वकर्मा की अध्यक्षता और क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह बोहरा के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने हर घर नल हर घर जल योजना के निर्माण पर देहरी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि छह माह पहले ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किए जाने पर विभाग ने पंप हाउस और बिजली लाइन बिछाकर उन्हें झुनझुना थमा दिया था, लेकिन उसके बाद कार्य पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। जल संस्थान विभाग बजट न होने का रोना रो रहा है, जबकि ग्रामीणों को अब भी पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.