महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- बृजमनगंज। आठ माह पूर्व बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हनी फुलवरिया निवासी एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद 31 जनवरी को उसके साथ निकाह कर लिया। इसके कुछ दिन बाद परिजनों की सर्व सम्मति से विदाई का दिन रखा गया। बावजूद इसके विदाई से पहले ही युवक ने दूसरी शादी कर ली। अब वह युवती को घर ले जाने से इनकार कर रहा है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी नजरे आलम निवासी ग्राम सभा मल्हनी फुलवरिया खास पर आरोप है कि उसने आठ माह पूर्व बृजमनगंज थाना क्षेत्र की युवती से निकाह किया था। बावजूद इसके उसने इसी बीच दूसरी शादी कर ली है। इस संदर्भ में पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपित के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.