नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा फेज-3 थाना क्षेत्र में पिछले माह युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती की मां ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि मुस्लिम युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह करने का दबाव बनाया। इससे आहत होकर उसने जान दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मूलरूप से जिला औरेया की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री सेक्टर-15 स्थित नयाबांस गांव में किराए के कमरे में रहती थी। वह सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में नौकरी करती थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले जिला औरेया के गांव कसोड़ा निवासी साहिल कुरैशी उर्फ रंगीला ने उनकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया और आए दिन उनकी बेटी को परेशान करने लगा। आरोपी उनकी पुत्री पर जबरन मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.