लखनऊ, नवम्बर 5 -- कृष्णानगर क्षेत्र में संगीत टीचर ने प्रेमजाल में फंसाकर छात्रा को शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार यौन शोषण का शिकार होने पर पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने दूसरी जाति होने का हवाला दे शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज कर धमकी दी। परेशान पीड़िता ने थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण व बयान के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। कृष्णानगर पुलिस के मुताबिक रायबरेली निवासी नीरज वर्मा कृष्णानगर के सिंधुनगर में किराए पर रहकर संगीत शास्त्र की पढ़ाई कर रहा है। नीरज घर पर ही संगीत की कोचिंग चलाता है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली मूलरूप से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.