रामपुर, जनवरी 29 -- शाहबाद। सात दिन पहले किशोरी के अपहरण में जेल में बंद युवक पर दूसरी किशोरी के पिता ने सालभर तक बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, उसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी के पास से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पोल खुल गई। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव रुस्तमनगर उर्फ नटियाखेड़ा निवासी निजामुद्दीन पर आरोप लगाया कि उसने उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दिसम्बर 2024 से लेकर दिसम्बर 2025 तक कई बार उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। हाल में ही बेटी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। जिसके बाद पूछताछ में किशोरी ने बताया कि फोन निजामुद्दीन ने दिया था। इसके बाद शारीरिक संबंधों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.