नई दिल्ली, मार्च 18 -- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड का राजनीतिक माहौल एक बार फिर से गर्म है। विपक्ष को धामी कैबिनेट का एक विकेट गिरने के बाद नई संजीवनी मिली है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसको लेकर उत्साहित है। पार्टी का अगला निशाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी हैं। इस मुद्दे को धार देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बाकायदा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मंत्री प्रेमचंद के मुंह से निकले बड़े बोल उनकी रुखसत की एक बड़ी वजह रही है। कांग्रेस भले ही इसे अपनी उपलब्धि बता रही हो, लेकिन इस मामले में जन दबाव अधिक था। हालांकि, पार्टी के स्तर से मंत्री प्रेमचंद को कैबिनेट से बाहर किए जाने को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किए गए। ब्लाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.