फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 11 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। मदर्स डे पर माताओं का सम्मान किया गया और उनसे आशीर्वाद लिया गया। कहा गया कि मां प्रेम, त्याग और निस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति है। मां हमारे जीवन की पहली शिक्षक होती हैऔर हमारे सुख दुख में साथ खड़ी रहती है। कई जगहों पर कार्यक्रम के माध्यम से मां के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया गया। मां के संघर्ष को भी याद किया गया। मदर्स डे को यादगार बनाने के लिए युवा वर्ग में खासतौर से जबरदस्त उत्साह दिखायी दिया। युवाओं ने कहा कि आज वह जो कुछ हैं वह मां की ही मेहनत से आगे बढ़े हैं। मां न होती तो वह तरक्की न कर पाते। रविवार की सुबह से ही युवाओं में गजब का उत्साह दिखायी दिया। सुबह को उठने के बाद युवाओं ने मां से आशीर्वाद लिया। उन्हें गिफ्ट भी दिये गये। छात्रायें भी इसमें पीछे नही रहीं। उन्होंने भी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.