मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। नगर के बरौंधा कचार में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पं. विष्णु धर द्विवेदी ने भागवत माहात्म्य की कथा सुनाई। ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का विवेचन करते हुए गोकर्ण उपाख्यान की बड़ी ही अद्भुत कथा सुनाई। कहा की प्रेत हमेशा वंश पर ही प्रहार करता है। प्रेत के मुक्ति का साधन मात्र भागवत महापुराण है। इस कलि काल में समस्त पापों और पितरों की मुक्ति के लिए मात्र एक साधन भागवत महापुराण है। इस अवसर पर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, पं. लाल साहब मिश्रा, महेंद्र देव पांडेय आदि भक्तगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...