बरेली, फरवरी 13 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। प्रेटी पेटल्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चों ने देश भक्ति के गीत पर मनमोहक सामूहिक नृत्य पेश किया। ओल्ड एज होम नाटक एवं बुमरो-बुमरो श्याम रंग बुमरो गीत को जमकर सराहा। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिब्राजक लीलाधर शर्मा ने कहा कि माताएं व शिशु को मनुष्य से देवता बनाने की अनूठी दैविक संस्कार शालाएं हैं। भौतिक विकास की चकाचौंध में आध्यात्मिक, नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान की उपयोगिता को हरगिज विस्मृत न करें। मुख्य अतिथि बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह ने कहाकि राष्ट्र निर्माण में माता, विद्यालय एवं शिक्षकों को अतुलनीय योगदान होता है, क्योंकि यही संस्कारित बहुमुखी प्रतिभा से भरी नई पीढ़ी का विकास कर सकते हैं। देश को विकसित बनाना है तो हमें नई पीढ़ी के बहुमुखी विकास प...