नई दिल्ली, फरवरी 12 -- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में खाने की क्रेविंग आम होती है- किसी को मीठा चाहिए, तो किसी को तीखा-चटपटा। इनमें सबसे ज्यादा मन चटपटे स्ट्रीट फूड, खासकर गोलगप्पों का करता है। खट्टा-मीठा पानी, मसालेदार आलू और कुरकुरी पुरी किसी को भी ललचा सकती है, लेकिन प्रेग्नेंसी में यही पसंद सवाल बन जाती है- क्या गोलगप्पे मां और बच्चे के लिए सुरक्षित हैं? कई बार महिलाएं बिना सोचे-समझे इन्हें खा लेती हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, डिहाइड्रेशन या पेट की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। नागपुर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. वैदेही मराठे बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में गोलगप्पे कब नुकसानदेह हो सकते हैं और किन सावधानियों के साथ इन्हें कभी-कभार खाया जा सकता है।पहले ट्राइमेस्टर में क्यों मना है? डॉ. मराठे बताती हैं कि पहले ट्राइमेस्टर (पहले 3 महीने) में गोलगप्पे स...