उन्नाव, फरवरी 22 -- उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में कीर्तिशेष हिंदी विभाग अध्यक्ष डीबीएस कॉलेज कानपुर डॉ. कंचन लता यादव की स्मृति में प्रकाशित ग्रंथ सदा साथ मेरे का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर गणेश नारायण शुक्ला ने ग्रंथ के संपादक डॉ. हीरालाल यादव की सराहना की। कहा कि दिवंगत पत्नी के सम्मान में इस ग्रंथ का प्रकाशन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजली समर्पित की गयी है। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने उत्तम शिक्षक के गुणों का निरूपण किया और डॉक्टर कंचन लता को एक विदुषी समीक्षक और प्राध्यापक बताया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर पवन अग्रवाल अध्यक्ष हिंदी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ने ग्रंथ का विशिष्ट अनुशीलन करते हुए लेखिका के अध्ययन चिंतन और अनुशीलन दृष्टि का की सराहना की। प्रोफेसर हरिशंकर मिश्रा ने...