जौनपुर, जनवरी 26 -- जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मतदाता शपथ कार्यक्रम हुआ। इसमें एसडीएम सदर संतवीर सिंह ने अधिकारियों कर्मचारियों एवं आम जनमानस को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता सहित राजस्व और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...