काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर। चोर प्रेक्षागृह के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। बाइक स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी प्रीतम सिंह पुत्र स्व. पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह बीते 22 फरवरी को नागनाथ मंदिर के पास स्थित प्रेक्षागृह में शादी समारोह में गया था तथा उसने अपनी बाइक को प्रेक्षागृह के पास खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...