पाकुड़, फरवरी 9 -- सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित ब्रजगृह (स्ट्रॉन्ग रूम), मतपेटिका भंडारण केंद्र एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक ने मतपेटिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था, ब्रजगृह की सतत निगरानी प्रणाली, सीसीटीवी कवरेज, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था एवं सुरक्षा बलों की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए। इसके उपरांत सामान्य प्रेक्षक ने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए मतगणना स्थल पर टेबल प्लान...