जमशेदपुर, फरवरी 11 -- नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। द्वितीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया, जिसके तहत मानगो नगर निगम क्षेत्र के 190 बूथ, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के 41 बूथ एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के 18 बूथों के लिए मतदान दलों का गठन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदान कर्मियों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के साथ टैग किया गया। नगरपालिका निर्वाचन बैलेट बॉक्स के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.