बागपत, अगस्त 10 -- जोहड़ी गांव में आयोजित इंटर स्कूल प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में डौलचा गांव की शूटिंग एकेडमी के 6 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। गांव पहुँचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। एकेडमी के कोच संदीप यादव ने बताया कि कृष, कबीर और अंशुल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीते वही आशीष, प्रियांश और प्रिंस ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों के पदक जीतने के बाद डौलचा एकेडमी में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में वापस लौटने पर खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.