पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। सदर तहसील सभागार में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर प्री कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता को कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। प्री शिविर में तहसील स्तरीय अधिकारियों ने सामूहिक विवाह योजना, आम्बेडकर विशेष रोजगार योजना पीड़ित क्षति योजना, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन आदि शामिल है। बताया गया कि 22 फरवरी को मेगा वृहद विधिक शिविर गांधी स्टेडियम सभागार पीलीभीत में आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार अर्चि गुप्ता, पंकज माथुर, मनोज कुमार, रंजना सक्सेना, ज्योति सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...