पाकुड़, नवम्बर 30 -- समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से संबंधित आवेदनों पर निर्णय के लिए जिला स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का ने समिति को विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र- छात्राओं के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन तथा सत्यापन की प्रक्रिया विभागीय दिशा- निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है। जिले के सरकारी विद्यालयों से कुल 97,312 छात्र-छात्राओं का डेटा अपलोड किया जा चुका है। इनमें से 78,903 आवेदनों का आईएनओ द्वारा ऑनलाइन सत्यापन पूर्ण कर लिया...