धनबाद, मई 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड में प्री मानसून बारिश का असर देखने को मिल रहा है। पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। उमस वाली गर्मी से राहत मिल गई है। धनबाद का अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। झारखंड में इस साल अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक ऐसा मानसून के समय से पूर्व आने की वजह से हो पाएगा। राज्य में मानसून का प्रवेश 3 से 5 जून के बीच होने के पूरे आसार हैं। यही वजह है कि प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। लगभग हर दिन पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। शनिवार को भी लगभग पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। शनिवार की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.