जमुई, जून 16 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता मानसून की दस्तक और जिले के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश के बावजूद अभी तक जिलेवासियों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही। दिन चढ़ने के साथ शुरू होने वाला गर्मी का असर देर रात तक जारी रहता है। दोपहर में लू के थपेड़े और रात को गर्म हवा से लोगों के हाल बेहाल है। जिला मुख्यालय से दिन का पारा 40 से 41 डिग्री के बीच ठहरा हुआ है। भीषण गर्मी का असर आमजन से लेकर यातायात और व्यापार पर भी साफ नजर आ रहा है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से राहत की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिल रही। रविवार सवेरे दिन उगते ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया। सवेरे 8 बजे जिला मुख्यालय का तापमान 30 डिग्री था, जो हर घंटे घटत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.