बिहारशरीफ, जून 4 -- प्री मानसून की बारिश से गर्मी से राहत, आंधी से नुकसान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा में प्री मानसून की बारिश ने आमलोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। खासकर ग्रामीण इलाके में इस दौरान अच्छी बारिश हुई। बुधवार की दोपहर हुई आधे घंटे की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण नगर क्षेत्र की गलियां कीचड़मय हो गईं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ करीब 35-40 किलोमीटर रफ्तार से चली तेज हवा के चलते कई होर्डिंग व पेड़ गिरकर धाराशयी हो गए। इधर, अच्छी बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों की माने तो बारिश होने से खेत की जुताई में आसानी होगी। धान का बिचड़ा तैयार करने में सहूलियत होगी। बारिश होने से जिले का अधिकतम तापमान पांच डिग्री नीचे गिरकर 31.7 डिग्री रहा। जबकि, न्यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.