हमीरपुर, जनवरी 12 -- बिवांर। उमरी गांव में स्थित शाश्वत शान्ति इंटर कालेज में आज से प्री बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत कराई गई। जिसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस बार प्री बोर्ड परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर आयोजित की गई है। हाई स्कूल के बच्चों को गुलाबी रंग और इंटर के बच्चों को हल्के हरे रंग का बोर्ड द्वारा भेजे गए पेपर दिए गए। परीक्षा प्रभारी भूगोल प्रवक्ता वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चों को अधिक संख्या में पेपर में सम्मिलित होने को लेकर जोर दिया गया है। सचल दल में मुन्ना सिंह, दिलीप सिंह, अंकित मिश्रा ने कक्षाओं में जाकर सघन चेकिंग की। प्रधानाचार्य अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है। वार्षिकोत्सव में छात्रों ने की आकर्षक प्रस्तुतियां बिवांर। राजकीय हा...