गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम,संवाददाता। हरियाणा में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गुरुग्राम की एक महिला केमिस्ट्री शिक्षक ने आरोप लगाया है कि हाल ही में आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों को वह वर्षों से पढ़ा रही हैं, उनके प्री-बोर्ड में असामान्य रूप से अधिक अंक आए, जबकि पेपर को काफी कठिन माना जा रहा था। शिक्षक ने बताया कि 30 जनवरी को आयोजित केमिस्ट्री पेपर में लगभग 80% छात्रों ने सभी बहुविकल्पीय प्रश्न सही हल किए। एक शिक्षक होने के नाते मुझे अपने छात्रों की क्षमता का अंदाजा है। जब इतने छात्रों ने लगभग सभी एमसीक्यू सही किए तो मुझे हैरानी हुई, क्योंकि पेपर कठिन था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल की कोई शिकायत नही...