धनबाद, जनवरी 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के सरकारी हाईस्कूलों व प्लस टू स्कूलों में इन दिनों प्री बोर्ड परीक्षा चल रही है। परीक्षा 22 जनवरी को खत्म होगी। 23 को सरस्वती पूजा है। स्कूलों को विभाग के आदेशानुसार 24 जनवरी को नौवीं से 12वीं कक्षा प्री बोर्ड का रिजल्ट जारी करना है। समय कम मिलने के कारण कई हाईस्कूलों व प्लस टू स्कूलों के शिक्षक परेशान हैं। झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ एवं प्लस टू शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जय होरो के नेतृत्व में डीसी आदित्य रंजन से मिल कर अपनी परेशानी बतायी। शिक्षकों का कहना है कि 21 जनवरी को अर्थशास्त्र की परीक्षा होनी है। अर्थशास्त्र 11वीं व 12वीं में सभी संकाय के छात्रों का प्रमुख विषय है। ऐसे में प्रति विद्यालय एक-एक शिक्षक को मात्र दो दिन में लगभग हजार-हजार कॉपियों का मूल्यांकन करने में परेश...