धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के 140 सरकारी हाईस्कूलों व 35 प्लस टू स्कूलों में गुरुवार को प्री बोर्ड की शुरुआत हुई। मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों के लिए सेकंड प्री बोर्ड व नौवीं व 11वीं कक्षा के छात्रों की पहली प्री बोर्ड परीक्षा ली जा रही है। प्री बोर्ड में छात्रों की उपस्थिति 90 फीसदी रही। छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्री बोर्ड परीक्षा में धनबाद प्राणजीवन एकेडमी में 99 फीसदी, राज प्लस टू स्कूल झरिया में 93 फीसदी, अपग्रेडेड हाई स्कूल करमाटांड में 98 फीसदी, मॉडल स्कूल गोविंदपुर में 99 फीसदी समेत अन्य स्कूलों में बेहतर उपस्थिति दर्ज की गई। डीसी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार परीक्षा के बाद सभी स्कूलों में पिछले प्री-बोर्ड की कॉपियां चेक की गईं। टॉपर का नंबर डिसप्ले बोर्ड पर जारी किया गया। छात्रों के साथ प्री-ब...