नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-22 में रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा ने गुरुवार शाम घर के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा हाल ही में हुई प्री बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जिला बागपत निवासी व्यक्ति वर्तमान में सेक्टर-22 के एफ ब्लॉक में किराये के घर में भूतल पर रहते हैं। वह वर्तमान में सेक्टर-3 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। 18 वर्षीय बेटी निकट के ही एक ट्रस्ट के स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ाई करती थी। बेटा कक्षा आठ में पढ़ता है। गुरुवार शाम पत्नी किसी कार्य से बाजार गई थी और बेटा पांच बजे ट्यूशन पढ़ने गया था। घर पर बेटी अकेली थी। बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.