लखीमपुरखीरी, जनवरी 20 -- मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज कोतवाली की चौकी फत्तेपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। राठौर मिशन बालिका इंटर कॉलेज कल्लुआमोती में प्री-बोर्ड परीक्षा देने आए एक छात्र की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरोलिया निवासी इंटरमीडियट का छात्र सुनील पुत्र ओमकरन सोमवार सुबह गांव के ही हरिशंकर पुत्र राधेश्याम की बाइक मांगकर प्री बोर्ड परीक्षा देने राठौर मिशन बालिका इंटर कॉलेज आया था। जहां परिसर के बाहर बाइक खड़ी कर वह परीक्षा देने कक्षा में चला गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी फत्तेपुर मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल वीर प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल ईश्वर दयाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.