गोरखपुर, जनवरी 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र विद्यालयों से उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग के इस निर्णय को लेकर सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्री बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेंगी। इसे लेकर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रधानाध्यापकों को प्रश्नपत्रों के सुरक्षित संग्रह, वितरण और समय पर उपलब्धता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।डीआईओएस डॉ. अमरकांत ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा क...