बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के प्री-बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश जारी हो गए हैं। आठ जनवरी से परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा पिछले साल के बचे बोर्ड प्रश्नपत्रों से ही कराया जाएगा। परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है ताकि उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को परखा जा सके। इसको लेकर कॉलेजों की ओर से विद्यार्थियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। जिले में 170 राजकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त माध्यमिक इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें पढ़ने वाले हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने परीक्षा तैयारियों के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.