हाथरस, जनवरी 4 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी को परखने के लिए शासन की ओर से प्री बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित कराया जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से आयोजित कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से जनपद के 99 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 44 हजार छात्र छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाओं को कराए जाने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का आंकलन करने के लिए छह जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा था। जिसमें अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संशोधन कर दिया गय...