गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीसी दिनेश यादव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा की अध्यक्षता में शनिवार को पुराना समाहरणालय के सभाकक्ष में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर बैठक हुई। उसमें परीक्षा पूर्व तैयारी की व्यापक समीक्षा की गई। मौके पर जानकारी दी गई कि प्री बोर्ड की परीक्षा 17 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा 17 दिसंबर से प्रारंभ होगी, जो दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। उसे लेकर सभी विद्यालयों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया। बैठक में जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, विषय शिक्षक, शिक्षा विभाग के पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.