रामगढ़, जनवरी 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड के आगामी बजट को उद्योग, व्यापार के लिए अधिक व्यवहारिक और विकासोन्मुख बनाने की दिशा में रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने महत्वपूर्ण पहल की है। चैंबर की ओर से तैयार किए गए ठोस और दूरदर्शी सुझावों को झारखंड सरकार की उच्चस्तरीय प्री-बजट कार्यशाला में शामिल किया गया। ये सुझाव फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के माध्यम से वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तुत किए गए। चैंबर के मानद सचिव मानु चतुर्वेदी ने बताया कि रामगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की जमीनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये सिफारिशें तैयार की गई हैं, ताकि बजट में स्थानीय उद्योगों को वास्तविक राहत और प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने बताया कि औद्योगिक बिजली दरों में स्थिरता और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.