मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 17 जनवरी को आयोजित होने वाले सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा-2025 के दृष्टिगत हुई बैठक में पारदर्शी एवं नकल विहीन परीक्षा के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि 17 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली 09 बजे से 11 बजे तक एवं द्वितीय पाली 03 से 05 बजे आयोजित की जाएगी। परीक्षा में लगे मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने की नियत समय से डेढ़ घंटा पूर्व प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.