जमशेदपुर, फरवरी 17 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मैदान में रविवार को एमजीएम प्रीमियर लीग का फाइनल खेला गया। कप्तान दिनेश चौधरी के नेतृत्व में एमजीएम इंडियन्स ने एमजीएम चैलेंजर्स को सात विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमाया। एमजीएम चैलेंजर्स को रनरअप अवॉर्ड मिला। मुख्य अतिथि, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह मैच 2023 बैच द्वारा आयोजित किया गया था। फाइनल में टॉस जीतकर एमजीएम चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने दस ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। सुमंत महाराणा ने सबसे अधिक 33 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल थे। दूसरी पारी में एमजीएम इंडियन्स ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। ओपनिंग बल्लेबाज राघवेन्द्र सिंह और आर्यन ने मजबूत शुरुआत की। राघवेन्द्र ने 46 रन और आर्यन ने नाबाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.