बरेली, अक्टूबर 24 -- बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने से पहले की पोस्टपेड कनेक्शन में बकाया बिल की धनराशि को प्रीपेड कनेक्शन के निगेटिव बैलेंस में नहीं डाला जाएगा। बिजली इस्तेमाल के लिए कराए गए रीचार्ज बैलेंस पर बकाया बिल से असर नहीं पड़ेगा। यानी बकाया अदा करने के लिए उतनी राशि का प्रीपेड मीटर का रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर पोस्टपेड की बाकी धनराशि अलग और कराए गए रीचार्ज का बैलेंस अलग-अलग दिखेगा। इस बकाया बिल को अदा करने के लिए केस्को ने विकल्प दे दिए हैं। पार्ट पेमेंट के जरिये बिजली निगम के काउंटर और यूपीपीसीएल की वेबसाइट से भुगतान कर सकते हैं। पूर्ण भुगतान की सुविधा भी होगी। अगर दोनों नहीं कर सकते हैं तो हर रीचार्ज से 10 से 25 प्रतिशत की राशि को बकाया धनराशि को अदा करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.