धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद,कार्यालय संवाददाता स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में बदलने से कई उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। 10 हजार रुपए से अधिक बकाया होने पर स्वत: घर की बिजली गुल हो जा रही है। किसी उपभोक्ता का बिजली बिल बकाया 60 हजार तो किसी का एक लाख रुपए से अधिक आने पर लोग भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। वहीं इस व्यवस्था से बिजली विभाग को राहत है। अधिक राशि होने पर स्वत: बिजली कट रही हैं जबकि पूर्व में छापेमारी अभियान चलाकर बिजली काटी जा रही थी। एक-दो महीने से कई लोग अंधेरे में दुहाटांड़ निवासी मनीष कुमार के घर का बिजली बिल 60 हजार रुपए होते ही लाइन कट गई। दो महीने हो गए हैं, मनीष अभी तक राशि भुगतान नहीं कर पाए हैं। इससे पूरा परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि लोन के लिए आवेदन किया है। एक-द...