पीलीभीत, फरवरी 4 -- पीलीभीत। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली, प्रीपेड मीटर की विसंगतियों और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कारवाही की मांग की। जिलाध्यक्ष एमए जिलानी के निर्देश पर मुख्यमंत्री को एक 19 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया। नगर महामंत्री राशिद अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रीपेड मीटर व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है कि प्रीपेड मीटर लगाने से पूर्व उपभोक्ताओं की पुरानी जमा सिक्योरिटी राशि वापस की जाए और प्रीपेड व्यवस्था में फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त कर शुद्ध उपभोग (जितनी बिजली खर्च, उतना बिल) आधारित बिलिंग की जाए...